एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सफल कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में, पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न चैकिंग अभियान चलाया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान, अभियुक्त शिवम पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया गया, जो भगीपुर थाना कोतवाली के निवासी हैं। इसके साथ ही, उनके पास चोरी की मोटर साईकिल भी बरामद की गई।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें