जिला कारागार में सजायफ्ता कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप दुष्कर्म में 20 और पोक्सो एक्ट में उसको हुई थी 10 साल की सजा
एटा।* जिला कारागार स्थित पाठशाला के पीछे रसोई में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका फंदा लगा शव पंखे से लटका मिला। प्रथम दृष्टिया इसे आत्महत्या माना जा रहा है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना से जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, एसडीएम, सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी निरीक्षण किया।
घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला हिन्दू नगर निवासी 30 वर्षीय साजिद पुत्र शेखानी उर्फ शेरवानी के खिलाफ वर्ष-2016 में मासूम बालिका से रेप और छेड़खानी किए जाने का मामला दर्ज हुआ था। दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट का यह आरोपित कुछ दिन जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी, लेकिन वर्ष-2021 में वह तारीख पर नहीं गया। ऐसे में कोर्ट से वारंट जारी हुए और पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट ने साजिद को दुष्कर्म मामले में 10 साल और पोक्सो एक्ट में 20 साल की सजा सुनाई। पिछले 4 साल से वह जेल में ही था। सोमवार की देर रात जेल प्रशासन द्वारा बंदियों की गिनती कर जब जेल की बैरिंग में बंद किया गया तो एक कैदी कम पड़ रहा था। इस पर बंदियों ने शाजिद की तलाश की तो जेल की पाठशाला के पीछे रसोई में उसका शव पंखे पर लटका दिखाई दिया। दौड़कर वह रसोई के पास पहुंचे तो कमरे की कुंदी बाहर से बंद थी। शव देख जेल के बंदियों ने अधिकारियों को सूचना दी। इस पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिस कमरे में कैदी का शव लटक रहा था, उसकी कुंदी बाहर से बंदी थी, यह देख अधिकारी भी दंग रह गए। कुछ ही देर में अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम में एसडीएम, सीओ, फोरेंसिक टीम, कोतवाली नगर इंस्पेक्टर व बड़ी में पुलिस फोर्स तथा जेल अधिकारी शामिल रहे। उसका शव मारकीन के कपड़े से फांसी पर लटक रहा था। अधिकारियों की मौजूदगी में बाहर से कुंदी खोलकर जांच पड़ताल की गई। उसका शव मारकीन के कपड़े से फांसी पर लटक रहा था। पंखे के नीचे कई डिब्बे रखे हुए थे। उस पर खड़े होकर घटना को अंजाम दिया गया। इस घटनाक्रम की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। देर रात परिजनों की भीड़ जिला जेल के बाहर इकट्ठा हो गई। इस दौरान शाजिद के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जेल में साजिद की मौत की सूचना जेल प्राासन ने उन्हें काफी देरी से रात्रि 10 बजे दी। उसने दावा किया कि शाजिद कभी आत्महत्या कर ही नहीं सकता। परिजन ने कहा कि वह दो दिन पूर्व उससे मिलने आए थे तब उसने कोई भी परेशानी नहीं बताई थी। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को पंखे पर लटका दिया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान मौजूद एसडीएम, सीओ, कोतवाली नगर इंस्पेक्टर, फोरेंसिक टीम आदि ने परिजनों से कहा कि मामले की जांच की जा रही है, अगर इस घटना में कोई भी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जेल अधीक्षक अमित चैधरी ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जिले के हिन्दू नगर निवासी साजिद ने जेल की पाठशाला के पीछे रसोई में पंखे पर अंगोछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जेल प्रशासन स्तर से जांच कराई जाएगी, साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के लिए पत्र लिख दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर घटना में कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें