एटा।* भोले भाले लोगों के बैंक खाता खुलवाकर खातों की सप्लाई अन्य राज्यों में करते दो शातिर साइबर अपराधियों को दो मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर अमित राय के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा थाना मारहरा में वांछित चल रहे दो आरोपी थाना मारहरा के ग्राम समसपुर निवासी सन्जू उर्फ संजय माथुर पुत्र सूरजपाल सिंह और कपिल माथुर पुत्र टीकम को दो एन्ड्राइड मोबाइल, तीन सिम कार्ड सहित कांसगज रोड जीटी रोड बाईपास के फ्लाई ओवर के नीचे से अन्तर्गत चौकी लिप्टन थाना कोतवाली देहात के पास से प्रभारी निरीक्षक दयानारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दीक्षित कुमार, कांस्टेबल राजीव भाटी, कांस्टेबल अजयपाल सिंह,कांस्टेबल राजेश कुमार द्वारा गिरफ्तार किये गये। वही आरोपियों के द्वारा विक्रय किये खातों 12 बैंक खातों में 101,695 रुपये की धनराशि को फ्रीज कराया गया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें