शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार सात तमंचे, 1 रायफल, कारतूस भारी मात्रा में उपकरण बरामद
एटा।* जनपदीय पुलिस ने लगातार पांचवीं बार अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड कर एक शातिर आरोपी तमंचे, रायफल तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया।थाना नयागांव पुलिस व जनपदीय इंटेलीजेंस विंग तथा सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रात्रि में गांव रामनगरिया आशाराम से काली नदी जाने वाले रास्ते के पास आम के बाग से एक शातिर अभियुक्त विजय सिंह पुत्र सियाराम निवासी बघौली थाना जैथरा को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 7 बने तमंचे, 1 रायफल अधबनी, एक कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर, उप निरीक्षक ललित कुमार निमि, उप निरीक्षक कैलाशनाथ कांस्टेबल योगेश चौहान, कांस्टेबल आकाश बंसल, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल पिन्टू कुमार, कांस्टेबल चालक अमित कुमार और इंटेलीजेंस विंग व सर्विलांस टीम से प्रभारी उप निरीक्षक अंकुश राघव, कांस्टेबल दीपक त्रिवेदी, कांस्टेबल विनय, कांस्टेबल अमित तोमर सर्विलांस, कांस्टेबल जितेन्द्र सर्विलांस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें