भारत सरकार, गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसरण में समूचे देश की अग्निशमन सेवाएं हर साल 14 अप्रैल को ’’अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस’’ एवं 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन करतीं है, इसी क्रम में आज अग्निशमन केन्द्र हाथरस पर शहीद अग्निशमन कर्मियों की याद में ’’अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस’’ के उपलक्ष्य में एक शोक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस व मुख्य अग्निशमन अधिकारी हाथरस द्वारा पुष्प चक्र तथा समस्त अग्निशमन कर्मियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये एवं पुलिस गार्द द्वारा शहीद कर्मियों को सलामी दी गयी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी हाथरस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक व अन्य कर्मियों को पिन फ्लैग किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अग्निशमन वाहनों को अग्निसुरक्षा प्रचार-प्रसार हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रभारी, अग्निशमन केन्द्र, हाथरस के नेतृत्व में नगर के चामड गेट चैराहा, सादाबाद गेट चैकी, आगरा रोड बस स्टेण्ड, मधूगढी, अलीगढ रोड कोतवाली हाथरस गेट, गिर्राज पैट्रोल पम्प, इण्डस्ट्रियल एरिया, पीडब्लूडी गैस्ट हाउस, सदर तहसील, सासनी गैट चैराहा, सिटी रेलवे स्टेशन, मेन्डू गेट, गौसाला रोड, मेंण्डूगेट चैकी आदि कस्वों के मुख्य मार्गौ से होते हुए ध्वनि विस्तारक एवं पम्पलेट वितरण कर अग्निशमन सुरक्षा उपायों को बताया गया। इसी प्रकार जनपद के अग्निशमन केन्द्र सिकन्दराराऊ, सादाबाद एवं सासनी में भी शहीद अग्निशमन कर्मियों की याद में ’’अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस’’ के अवसर पर एक शोक परेड का आयोजन अग्निशमन वाहनों को अग्निसुरक्षा प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया।
’’अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस’’ के अवसर पर बताया गया कि वर्ष 1944 में आज ही के दिन मुम्बई बन्दरगाह पर शिप यार्ड में हुए भीषण अग्नि दुर्घटना पर अग्निशमन कार्य करते हुए 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिनके याद में प्रतिवर्ष यह दिन अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में जन सामान्य को आग से बचाव की जानकारी दी जाने की परम्परा चली आ रही है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें