एटा।* जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरी का माल बरामद एवं जान से मारने की नीयत से फायरिंग मामले में वांछित चल रहे आरोपित शिवेंद्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी ककरावली थाना पिलुआ जोकि वर्ष 2018 में दर्ज अभियोग संख्या 579 धारा 147, १48, १49, 307, 402 के तहत वांछित चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी हेतु तमाम प्रयासों के उपरांत गिरफ्तारी न हो पाने के कारण न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के अंतर्गत नोटिस चस्पा किया गया एवं गांव में डुगडुगी पिटवाई ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर जानकारी देने का भी आवाहन किया गया। उक्त जानकारी सिटी इंचार्ज चंद्रोखर त्रिपाठी ने दी है।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें