भावभीनी विदाई देखकर हेड कांस्टेबल को किया विदा राधा कृष्ण की मूर्त, छाता व फूल माला शॉल उड़ाकर किया सम्मानित
कोतवाली अलीगंज परिसर में अपने कार्यकाल को संपूर्ण कर चुके हैड कांस्टेबल सुशील राघव को भावभीनी विदाई दी गई। हेड कांस्टेबल सुशील राघव के जीवन काल को बताते हुए बताया कि किस प्रकार सुशील राघव द्वारा लोगों की मदद की गई। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने कार्यकाल संपूर्ण कर चुके सुशील राघव को गीत व राधा कृष्ण की मूर्ति और छाता भेंट कर विदाई दी। वहीं अन्य पुलिस कर्मियों ने फूलमाला पहनकर व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार के अलावा एसआई अवधेश कुमार, एसआई रामनिवास मिश्रा, एसआई रामवीर सिंह, रोहतास सिंह, पंकज, अमरजीत, विक्रम सिंह सही समस्त स्टाफ ने सुशील राघव को विदाई दी।
कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सुशील राघव का जीवन सदैव कानून व जनता की सेवा मे समर्पित रहा है। उम्मीदन सुशील राघव जिस प्रकार हेड कांस्टेबल की पद पर रहकर कार्यरत रहे और जनता की सेवा की इस प्रकार आगे भी जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें