एटा।* जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन व्यय एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को संबंधित अधिकारियों, बैंकर्स के साथ बैठक की।डीईओ ने कहा कि आयोग के निर्देश के अनुसार हम सभी का यह अहम दायित्व है कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। जनपद में एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी टीमें सक्रिता के साथ कार्य कर रही हैं, इसमें बैंकर्स का भी अहम रोल है, इसलिए सभी बैंकर्स एक खाते से अधिकतम या लगातार होने वाले लेनदेन का डाटा अपने पास रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बैंकर्स एक खाते से 10 लाख से अधिक धनराशि के लेनदेन की सूचना इनकम टैक्स कार्यालय, लीड बैंक कार्यालय को अवश्य दें, साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों, प्रत्याशियों के निकटतम संबंधियों, पार्टी के खातों में भी बैंकर्स की कड़ी नजर रहनी चाहिए। एक खाते से अधिक संख्या में होने वाले ट्रांजक्शन पर भी नजर रखी जाए, लेनदेन के विवरण की गहनता से समीक्षा होनी चाहिए। बैंकर्स निर्वाचन के दौरान सक्रिय रहें, साथ ही लीड बैंक द्वारा निर्धारित किए गए प्रारूप पर प्रतिदिन समय से सूचना उपलब्ध कराएं, जिससे कि किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो। इस अवसर पर सीडीओ डा एके बाजपेयी, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चैधरी, एडीएम प्राासन सत्य प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी कर्मजीत कौर, एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार, एआरएम राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें