सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मतदाता जागरूकता रैली को उप जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

सिकंदराराऊ। 

  बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पुरानी तहसील स्थित जूनियर हाई स्कूल से मतदाता जागरूकता रैली मंगलवार को निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने युवाओं से मतदाता बनने और स्थानीय लोगों से मतदान करने की अपील की। रैली में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ निजी स्कूलों के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मतदाता जागरूकता रैली के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह चौहान थे।

उप जिलाधिकारी राजबहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बालक जूनियर हाई स्कूल सिकंदराराऊ, शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाला स्कूल , सरस्वती विद्या मंदिर, सिकंद्राराऊ पब्लिक स्कूल , अमोलचंद पब्लिक स्कूल , राजकमल पब्लिक स्कूल, जेपीएस इंटर कॉलेज, न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल ,भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल आदि विद्यालयों के छात्र और छात्राएं शामिल रहीं। रैली पुरानी  तहसील चौराहा, मटोकोटा, नौरंगाबाद, हुरमतगंज, राठीचौराहा, बडा़ बाजार, जीटी रोड होते हुए नगरपालिका क्रीड़ा स्थल पहुंची। इस दौरान अभिभावकों एवं नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली निकाल रहे विद्यार्थियों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। रैली में शामिल बच्चों ने मतदाता बनना है लोकतंत्र बचाना है जैसे नारे लगाकर लोगों को प्रेरित किया।

उप जिलाधिकारी  राजबहादुर सिंह ने अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अपील करते हुए कहा कि 7 मई को लोकसभा चुनाव के अंतर्गत हाथरस लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। सभी नागरिक इसे लोकतंत्र के पर्व के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान में भागीदारी करें। सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित न रहे। मतदान करके लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं। 

 इस मौके पर  उप जिलाधिकारी राजबहादुर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह चौहान , तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार डौली, प्रवीण सोमानी , विजयवीर सिंह, कृष्णकांत कौशिक, नरेश चतुर्वेदी, संतोष पुंढीर, शरद शर्मा, नावेद अंसारी , आर के जादौन, विनोद कुमार, मुनेश शर्मा ,महेश यादव , पुष्पेंद्र दीक्षित , नीतू सिंह , ललित भारद्वाज , दीपक कुमार, वीनेश सरताज , विशाल पचौरी , उत्कर्ष पाठक, आशुतोष कुमार, विवेक कुमार, अवधेश कुमार आदि राजस्व विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...