थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बस स्टेण्ड के पास रोडवेज बस की छत के ऊपर चढकर डांस करने तथा आने-जाने वाले लोगों को परेशान करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान मे आया था, जिसमें कुछ व्यक्ति बस स्टेण्ड के पास रोडवेज बस रूकवाकर के उसके ऊपर बस की छत पर चढ़कर उत्पाद मचाते हुए डांस, झगडा फसाद कर रहे हैं, और आने जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं ।
उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल द्वारा वीडियों मे दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडिय़ों मे दिख रहे 5 आरोपियों शिवम पुत्र अनिल कुमार निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस , सतेन्द्र पुत्र सीताराम निवासी नगला कुवरजी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस , योगेश पुत्र श्रीराम निवासी नगला कुवरजी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस , महेश पुत्र रामवीर निवासी नाई का नगला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस , रजनी कान्त पुत्र मनोज कुमार निवासी लाला का नगला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
को रोडवेज बस स्टैण्ड तालाब चौराहा से गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें