सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यापारियों में भाजपा सांसद के खिलाफ आक्रोश सुरक्षा के प्रति व्यापारियों का नहीं रखा ध्यान, मतदान का करेंगे बहिष्कार

एटा।* भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के खिलाफ व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एटा शहर के हाथी गेट स्थित व्यापारिक समुदाय ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर उनके विरुद्ध आपत्ति जाहिर की है। व्यापारियों ने मतदान का बहिष्कार करने की बात कही। व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। 

व्यापारियों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में सांसद राजवीर सिंह राजू ने एक बार भी व्यापारिक समस्याओं को सुनने की सांस नहीं ली है। उनका दावा है कि चुनावी समय पर ही व्यापारियों को मिलने की फुर्सत मिलती है। चुनाव के दौरान सासंद व्यापारियों से मिलने निकलते हैं। व्यापारियों ने सुरक्षा मुद्दे को उठाया है, जिससे व्यापारिक समुदाय का क्रोध प्रकट हो रहा है। जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि अलीगंज संदीप गुप्ता की हत्या करदी गई। उसका अभी तक निराकरण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि सरकारी मशीनरी ने उन्हें शोषित किया है और व्यापारिक गतिविधियों के नाम पर उनसे वसूली की जा रही है। व्यापारिक मंडल के नेताओं ने इस विरोध का समर्थन किया है और बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजवीर सिंह राजू भैया को लेकर व्यापारियों में परिवर्तन की आवश्यकता है और व्यापारियों ने कहा कि सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सत्ता के मद में चूर हो हैं और चुनाव के बाद व्यापारियों से दूर रहने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता जिला, अभिनव कुलश्रेष्ठ जिला उपाध्यक्ष, बॉबी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, उत्कर्ष गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, विशाल भारद्वाज नगर महामंत्री, वेद प्रकाश नगर महामंत्री, आदित्य कुमार नगर उपाध्यक्ष, विपिन बिहारी कार्यकारिणी अध्यक्ष, अमित जैन नगर उपाध्यक्ष, गौरव शर्मा नगर महामंत्री, दिलीप कुमार शर्मा, मोहन वाष्र्णेय आदि लोग उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...