नगर के मोहल्ला राधा नगर कॉलोनी में बंदरों का जबरदस्त आतंक है। कॉलोनी के लोग बंदरों के आतंक से बहुत परेशान हैं। आए दिन बंदर लोगों के ऊपर हमला करके घायल कर देते हैं। सोमवार को एक बंदर ने अधिवक्ता एवं कवि देवेंद्र दीक्षित स्कूल पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया।
वैसे तो पूरे सिकंदराराऊ नगर में बंदरों का आतंक है किन्तु तहसील के सामने स्थित राधानगर कॉलोनी में बंदरों का भारी आतंक है । क्योंकि कॉलोनी के तीन तरफ सरकारी भूमि है जिसमें अधिकांश भाग खाली है और पेड़ पौधे लगे हैं । बच्चों ही नहीं बड़ों का भी घर से निकलना व बाहर से आना मुश्किल हो रहा है । बंदरों से गली भरी रहती है ।बाजार से कोई कुछ लेकर आये तो बंदर झपट लेते हैं । भगाने पर काटने को झपटते हैं। कई बच्चों और बड़ों को काटकर बंदर घायल चुके हैं। घरों में घुसकर चप्पल जूते ले जाना एवं वस्त्रों को फाड़ना तो आम बात है। पेड़ पौधों और फुलवारी को नष्ट कर देते हैं। भारी गंदगी फैलाते हैं । इससे स्वच्छ भारत का अभियान बाधित हो रहा है। वहीं पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण शुद्ध रखना भी संभव नहीं हो पा रहा है । पूजा करने आने वालों से पूजा का सामान भी झपट लेते हैं।
आज सुबह नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता व कवि देवेंद्र दीक्षित शूल को भी बंदर ने काट लिया। उन्होंने सरकारी अस्पताल पहुंचे इंजेक्शन लगवाया है । वहां डॉक्टरों ने बताया कि यहाँ लगभग सौ व्यक्ति प्रतिदिन कुत्ता काटे के इंजेक्शन लगवाने आते हैं।
राधानगर वासियों ने शासन प्रशासन से बंदरों की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें