अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके बाजपेयी के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज आगरा रोड हाथरस, कन्या गुरूकुल अलीगढ़ रोड सासनी हाथरस, एमजे पब्लिक स्कूल राया रोड सादाबाद हाथरस व बाबा सौदान सिंह वीरमती देवी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल राया रोड कुरावली सादाबाद हाथरस में निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसका शीर्षक ’’अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें’’ था। साथ ही अग्निशमन विभाग द्वारा गैस सिलेन्डर की आग को बुझाये जाने का प्रर्दशन किया गया एवं आग से बचाव के सम्बन्ध में जानकारियां दी गयी, इस अवसर पर स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबन्धक एवं अध्यापकगण, छात्र, छात्रायें उपस्थित रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें