सिकंदराराऊ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को जागेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा की प्रचंड जीत पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मोर्चा की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक होली के फाग गीत गाकर, ढोलक, नगाड़ा बजाकर एक- दूसरे को गुलाल व पुष्प की पंखुड़ी लगाकर 2024 के मिशन के लिए अभी से प्रयास करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की। साथ ही मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर मीरा माहेश्वरी एवं आरती त्रिवेदी ने कहा कि हमको अब 2024 मिशन पूरा करना है। प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को एक एक घर तक पहुंचाना है। राधा गुप्ता व संतोष पौरुष ने कहा कि सबको बताना है कि सबका साथ सबका विकास मोदी ने जो कहा था वह आज देखने को मिल रहा है। चाहे वह उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, किसान बीमा योजना, स्वच्छ भारत योजना हो। सुशीला चौहान, कमलेश शर्मा ने कहा कि कमल सखी गांव-गांव में बनाना है। प्रचार प्रसार करना है और देश व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताना है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कमलेश शर्मा, राधा गुप्ता, संतोष पौरुष, कमलेश कुशवाह, आरती त्रिवेदी, मीना कुशवाह, रेखा वार्ष्णेय, यशोदा वार्ष्णेय, मीना माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, सुषमा चौहान, चंद्रप्रभा माहेश्वरी, पारुल वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, शशि वार्ष्णेय आदि मौजूद थी।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें