उत्तर प्रदेश मे योगी जी की पुनः सरकार बनने व केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश सरकार मैं पुनः उपमुख्यमंत्री बनाकर मौर्य,
अलीगंज (एटा) उत्तर प्रदेश मे योगी जी की पुनः सरकार बनने व केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश सरकार मैं पुनः उपमुख्यमंत्री बनाकर मौर्य, सैनी,कुशवाह और शाक्य समाज को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो सम्मान दिया गया है इससे अविभूत होकर अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अगौनापुर मैं मिष्टान्न वितरित कर खुशी का इज़हार किया गया, अगौनापुर ग्राम की पहचान सिर्फ एटा ही नही अपितु पूरे भारतवर्ष मैं हैं यहाँ जन्मे स्वर्गीय डॉक्टर महादीपक सिंह शाक्य ने देश की संसद मे एटा लोकसभा क्षेत्र से 6 बार प्रतिनिधित्व किया था, इस बार इस क्षेत्र मे शाक्य समाज को कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ा क्योंकि भाजपा से बागी स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा का दामन थाम कर परिस्थिति मैं बदलाव के लिए समाज पर जोर दिया गया था, कार्यक्रम मे पूर्व सांसद के नाती जोकि सिराथू मैं हुए चुनाव के दौरान उनकी विधानसभा मैं जनसंपर्क प्रमुख रहे थे, आज उनके उपमुख्यमंत्री बनने पर सभी ने पहले पत्रकार वन्धुओं को सम्मानित किया तदोपरांत मिष्टान्न वितरण कर खुशी मनाई, इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद शाक्य, अरुण कुमार शाक्य, पूर्व प्रधान विष्णु चन्द शाक्य कुदेसा,पवन शाक्य,शशांक शाक्य,कुलवीर शाक्य, निर्दोष शाक्य,नरेश चन्द शाक्य, अशोक गुप्ता, ग़ांधी शर्मा सहित बड़ी संख्या मे सजातीय वन्धु उपस्थिति रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें