रिपोर्ट- विनय चतुर्वेदी
सिकंदराराऊ। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को नगर पालिका सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। लोगों ने जहां जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक और नगर पालिका सभासद सम्मिलित हुए। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी एवं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार तथा सभासदों ने विधायक का पगड़ी एवं पटका पहनाकर तथा माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी ने की।
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि यहां के लोगों ने उनको पुनः जीत दिलाकर होली की खुशियों को बढ़ा दिया है। होली का पर्व आपसी भाईचारे व सद्भाव का त्यौहार है । नगर के विकास के लिए वह अपना पूरा योगदान देंगे। पिछली भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी के साथ हुए हैं। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई है। अधूरे एवं अन्य विकास कार्यों को आगामी समय में तीव्र गति से कराया जाएगा ।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय भारत कुलश्रेष्ठ, जेई पारुल दीक्षित, जयपाल सिंह चौहान, पंकज गुप्ता, आरती त्रिवेदी, मीरा माहेश्वरी, नीरज वैश्य, पप्पू कुरैशी, सुशील चौहान, कविता शर्मा, मुकुल गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, कमलेश शर्मा, दिलशाद अंसारी, कपिल बाबू, निमेश कुमार, शालिनी सिंह, शशिबाला वार्ष्णेय, संदीप वाल्मीक, चरण सिंह, इमरान मलिक, सुनील यादव ,संतोष यादव, अमर सिंह, मनोज पंडित, अफसर अली, नवेद अल्लाह नूर ,कपिल कुमार सिंह, पवन शर्मा , सत्यप्रकाश बघेल , रामदास वाल्मीकि, नीलम माहेश्वरी, सूरज वार्ष्णेय, बृजमोहन गुप्ता, अनिल जादौन, लोकेश जादौन, अजय जादौन, आकाश शर्मा ,प्रिंस गुप्ता आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें