सिकंदराराऊ जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। इनमें स्वच्छता पर भी जोर दिया गया। बच्चों ने स्वच्छता अपनाते हुए नवोदय कैंपस में सफाई कार्य किया। शिक्षक डॉ अरविंद चौधरी और सुदेश तोमर, कृष्ण कुमार आदि शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया। डॉ अरविंद चौधरी के अनुसार स्वच्छता से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। इस अवसर पर प्रांजल, राघवेंद्र, विकास , हरेंद्र, रिंकू, मोहित, आयुष, शिव नारायण, अंकित, पीयूष, कार्तिकेय, अभिनव, अश्वनी, अभय, आकाश, दीपू, अमन, राहुल आदि विद्यार्थियों ने योगदान दिया।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें