सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने परखी व्यवस्थाएं 

 सिकन्दराराऊ डीआईजी दीपक कुमार ने बुधवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। कोतवाली में साफ-सफाई देखी। महिला हेल्प डेस्क में महिला पुलिस कर्मियों से महिला संबंधी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। कम्प्यूटर कक्ष में आपरेटर से मुकदमों के एंट्री के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाए। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिला वहीं एक जनता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया । जिसमें डीआईजी नगर के गणमान्य लोगों से रूबरू हुए और जनता की समस्याओं को जाना। इस अवसर पर नागरिकों ने नगर में जीटी रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से उन्हें अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की।डीआईजी ने महिला हेल्प डेस्क में मौजूद पुलिसकर्मियों से शिकायतों के बारे में पूछा। यह भी जानकारी ली कि थाने पर आने वाले महिला संबंधी अपराधों में महिला पुलिसकर्मी किस प्रकार उन्हें निस्तारित करती हैं। महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर को भी देखा। उन्होंने कोतवाली परिसर में निर्मित पुस्तकालय , शहीद स्मारक एवं मंदिर का भी निरीक्षण किया । पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार बुधवार को कोतवाली पहुंचे जहां , सर्वप्रथम उन्हें सलामी दी गई। सलामी लेने के बाद उन्होंने अपराध रजिस्टर, लाकअप, मालखाना, शस्त्रागार, भोजनालय, पहरा डयूटी की व्यवस्था देखी इसके बाद आवश्यक अभिलेखों की जांच की तथा अभिलेखों के रख रखाव व साफ-सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद कोतवाली में ही जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों आदि के साथ बैठक करके उनकी समस्याएं जानी और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ,सीओ सुरेंद्र सिंह , प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बबलू सिसोदिया ,रामेश्वर पहलवान, सुरेश चंद आर्य , पंकज गुप्ता, सुबोध गुप्ता , अजय प्रताप सिंह, सौरभ उपाध्याय, अभिषेक , वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...