सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चार बच्चों की मां को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जो कि नगदी एवं आभूषण तथा दो बेटों को भी साथ ले गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। कार्रवाई के लिए गुहार लगाते हुए पीड़ित पति ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह बाहर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी शादी थाना हसायन निवासी एक युवती के साथ हिंदू रीति रिवाज से बिना किसी दान दहेज के हुई थी। उसकी पत्नी ने शादी के बाद 4 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें दो बेटी और दो बेटे हैं । पीड़ित अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर मेहनत मजदूरी करने झज्जर हरियाणा गया था। 27 फरवरी 2022 को पीड़ित की अनुपस्थिति में पत्नी की मैं बच्चों के कहीं चली गई थी। जिसको पीड़ित ने तलाश किया इस संबंध में थाना झज्जर में 9 मार्च 2022 को शिकायत भी की थी। शिकायत करने के दूसरे दिन पत्नी बच्चों के साथ कमरे पर आ गई थी और पीड़ित अपनी पत्नी व बच्चों को साथ लेकर अपने गांव बारमऊ आ गया था ।12 मार्च की रात्रि में गांव का पड़ोसी नामजद युवक उसकी पत्नी व दोनों बेटों को बहला-फुसलाकर ले गया है तथा घर में रखे 9500 रूपए एवं सोने चांदी के जेवरात बक्से से निकालकर ले गया है आरोपितों पीड़ित की पत्नी से मोबाइल पर उसकी अनुपस्थिति में बात करता था । जब उसके परिजनों से इसकी शिकायत की तो वह झगड़ा करने को तैयार हो गए। आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें