सिकंदराराऊ गुरुवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ अजब सिंह प्रोग्राम ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों सेविकाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। स्वयंसेवकों सेविकाओं द्वारा "जल संरक्षण जागरूकता" हेतु एक जनजागरूकता रैली आयोजित की गयी और स्वच्छता अभियान चलाया गया। दोपहर बाद बौद्धिक सत्र में "जल संरक्षण-एक वैश्विक चुनौती" विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गोविन्द अग्रवाल ने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा विश्व की लगभग 800 करोड़ की आबादी में से लगभग 200 करोड़ जनसंख्या ऐसे क्षेत्रों में रहती है,जहां पानी की नितांत कमी है। हम सभी को इस चुनौती को गंभीरता से लेना होगा, तभी इस समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। डॉ अजब सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रभावी जल प्रबंधन हेतु सतत रूप से संभावित समाधानों की पहचान कर निरंतर कार्य करते रहना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ीं संख्या में छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के अलावा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें