द आर्ट ऑफ़ लिविंग इंस्टीट्यूशन प्रोसेस आफ म्यूट एंड डीफ तीन दिवसीय दिव्यांग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के प्रांगण में सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। द आर्ट ऑफ़ लिविंग इंस्टीट्यूशन प्रोसेस आफ म्यूट एंड डीफ का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर तक तीन-दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें मूक बधिर द्रष्टिहीन मानसिक रूप से दिव्यांग जन के साथ विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाए एवं शिक्षार्थियों के अविभावक आदि उपस्थित रहे। जिसमें सूरत गुजरात से श्रीमती पूनम की टीम के साथ डॉ शुमित ,डॉ हिमांशु ने भी सहयोग प्रदान किया । जिसमें सांकेतिक भाषा में बच्चों को प्रशिक्षण साथ योगासन, सांकेतिक भाषा, स्पर्श, आंखों से पट्टी बांध कर रंग एवं छपें पोस्टरों पर अंकित की पहचान ,बच्चों को प्रशिक्षण देने के उपरांत स्वयं बच्चों से करवाए एवं मुसीबतों से बचना ,अपनी सुरक्षा हेतु हरसंभव प्रयास की जानकारी, अपनी बात को समझना और हेल्प लेना, पुलिस को घटना से अवगत कराना उनके बारे में जानकारी दी।
सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम 9 अक्टूबर तक चलेगा।
संस्था अध्यक्ष डॉ एम एल रावत ने संस्था के बारे में जानकारी दी और सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पीयूष रावत, राजमाला जिला अध्यक्ष दिव्यांग विकास संगठन दिव्यांग सैना, दुष्यंत पचोरी , डॉ अरविन्द कुमार, अर्चना शर्मा, अर्चना , हेमा देवी, संध्या कुमारी, 80 दिव्यांग जन एवं दिव्यांग बच्चों के माता पिता उपस्थित थे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें