सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घटी जीएसटी मिला उपहार , धन्यवाद मोदी सरकार कार्यक्रम के तहत विधानसभा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

रविवार को भाजपा द्वारा घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार कार्यक्रम के तहत नगर के मुरली धाम गेस्ट हाउस में विधानसभा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों को जीएसटी के बारे में जानकारी दी गई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा एवं विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर भाजपा जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी एवं जीएसटी व्यापारी सम्मेलन के जिला संयोजक मुकेश चौहान , पुरदिलनगर के नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह एवं कार्यक्रम अध्यक्ष दाऊदयाल वार्ष्णेय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता एवं हसायन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह पीलू भैया मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक पंकज गुप्ता द्वारा किया गया। 

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा ने कहा कि जीएसटी सुधार ने अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत दी है। इसमें  कालीन, पीतल के बर्तन, जरदोजी, जूते, चीनी मिट्टी के उत्पादन, खेल के सामान और सीमेंट शामिल हैं। कम कर दरों से परिवारों की सामर्थ्य में सुधार होगा। कारीगरों पर कार्यशील पूंजी का दबाव कम होगा। इससे घरेलू तथा वैश्विक दोनों बाजारों में छोटी एवं मझोली कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मकता मजबूत होगी।

विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि

मोदी सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कमी से समाज के सभी वर्गों का जीवन खुशहाल बनाने की एक ऐतिहासिक पहल हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर और जीएसटी का यह बचत उत्सव आम जन के जीवन और कारोबार में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। प्रधानमंत्री का स्वदेशी उत्पाद अपनाने और बेचने का आह्वान न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।उन्होंने कहा कि जिन वस्तुओं के दाम कम हुए हैं वे उपभोक्ताओं तक शीघ्र पहुंचे इस दिशा में सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है।

सिकंदराराऊ मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने कहा के घटी जीएसटी का लाभ जैसे-जैसे उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है। बाजार में खरीददारी बढ गयी है। इससे जहां देश की जनता को राहत मिली है वहीं अर्थ व्वयस्था को नयी गति मिल रही है। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल स्वागत योग्य है।

कार्यक्रम में  जयपाल सिंह चौहान,  प्रवीण वार्ष्णेय, रोहित माहेश्वरी, राकेश बालाजी, वैभव वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, सुदर्शन माहेश्वरी, अजय चौधरी, गिरीश मोहन गुप्ता, पवन माहेश्वरी, देवेंद्र गुप्ता, वैभव गुप्ता, अनिकेत गुप्ता ,विशाल वर्मा, विनीत जाखेटिया , शैलेश महेश्वरी, सचिन दीक्षित ,सुनील कुमार, गजेंद्र राणा आदि सिकंद्राराऊ ,हसायन, पुरदिलनगर एवं ऐंहन मंडल के भाजपा कार्यकर्ता तथा व्यापारी मौजूद रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...