शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई
ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने सरदार पटेल के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। छात्रों ने इस अवसर पर सरदार पटेल के जीवन पर आधारित विचार और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
वक्ताओं ने छात्रों से सरदार पटेल के आदर्शों का पालन करने और देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा, डॉ आर के सेंगर, मनीष शर्मा, अनिल पचौरी,,अनुपम तोमर, विवेक बघेल, पूजा दीक्षित , निशानाज, सोनवी यादव, आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें