भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी तहसील परिसर में राममोहन यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई तथा संचालन आनंद वर्मा एडवोकेट ने किया। सर्वप्रथम स्व.मुलायम सिह यादव नेता जी की तृतीय पुष्यतिथि पर उनके छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव नेता जी उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री सहित देश के रक्षामंत्री जैसे पदों पर आसीन रहे। नेता जी ने हमेशा समाज के गरीब, बेसहारा व पीडितों की मदद की।
विचार गोष्ठी में आनंद वर्मा मण्डल उपाध्यक्ष, रिंकू यादव, देवा बघेल, डॉ अवधेश कुमार, अखिलेश शास्त्री, डॉ राहुल कुमार, डॉ.संजय कुमार, श्रीनिवास मुनीम जी, दिनेश कुमार, मनोज सविता, ज्ञानेन्द्र चौहान, विशाल गोला, देवेन्द्र बघेल, सत्यवीर यादव एडवोकेट, जितेन्द्र एडवोकेट, नबाब अहमद कुरैशी, संजीव यादव, राजकुमार जाटव, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, मृदुल यादव एडवोकेट, राहुल यादव, सुधीर यादव व प्रशांत यादव आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें