राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पर पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस लाइन हाथरस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के सम्मान में उन्हे सलामी दी गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गयी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के आदर्शो को जीवन में अपनाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेरित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन मे बताया कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का अप्रतिम योगदान हैं । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म दिवस 2 अक्टूबर हमारे देश के उन सहस्त्रों ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो एवं क्रान्तिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का बेहतर अवसर है, जिन्होने स्वतंत्रता संग्राम की बलिबेदी पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया । यह दिन हम सबको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शो, सिद्धान्तो व उनके व्यक्तित्व को आत्मसात करने के साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रसेवा करने का सुअवसर प्रदान करता हैं ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनकी सेवाओं एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु उपहार वितरित किये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइंस हिमांशु माथुर, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी ,कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
इसी क्रम मे जनपद के समस्त थानों/शाखाओं पर थाना /शाखा प्रभारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर दोनो महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गयी एवं राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के आदर्शो को जीवन में अपनाने हेतु प्
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें