मिशन शक्ति टीम,एसओजी टीम व थाना हसायन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए अन्तर्जनपदीय ईनामिया 1 शातिर वाहन चोर पंकज पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। घायल चोर को पुलिस ने धर दबोचा। इसके कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाईकिल , 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज 25000 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त है ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति टीम,एसओजी टीम व थाना हसायन पुलिस को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जाउ को जाने वाले रास्ते के पास से 1 शातिर वाहन चोर कही जाने वाला है और कोई घटना कारित कर सकता है । उक्त सूचना पर एसओजी टीम,थाना हसायन पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम जाउ को जाने वाले रास्ते के पास चैकिंग की जा रही थी , चैकिंग के दैरान एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया । पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु वह नही रुका । पुलिस द्वारा घेराबंदी करने का प्रयास किया किन्तु शातिर वाहन चोर द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए ग्राम जाउ को जाने वाले रास्ते पर एसओजी टीम,थाना हसायन पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम की बदमाश से हुए पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 1 अभियुक्त पंकज पुत्र तेज सिंह निवासी बस्तोई थाना हसायन जनपद हाथरस घायल/गिरफ्तार हुआ है । घायल अभियुक्त पंकज को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । जिसके कब्जे/निशादेही से चोरी की 01 मोटरसाईकिल , 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
ज्ञात हो दिनांक 04.08.2025 को एसओजी टीम व थाना हसायन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त पंकज उपरोक्त के दोस्त 02 अंतर्राज्यीय वाहन चोर (1.अमित पुत्र सतेन्द्र निवासी करारमई थाना हसायन जनपद हाथरस, 2.बॉबी पुत्र रामऔतार निवासी बदनपुर थाना हसायन जनपद हाथरस ) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनके कब्जे/निशादेही से चोरी की 05 मोटरसाईकिल बरामद हुई थी । जिसमें अभियुक्त पंकज उपरोक्त वांछित चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा अभियुक्त पंकज उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 13.09.2025 तो 25000/- हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी करते हुए अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार अभियुक्त पंकज शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध थाना हसायन में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, धोखाधडी, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी एक्ट व मारपीट जैसी धाराओं में अभियोग पंजीकृत है ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें