सिकंद्राराऊ के ग्राम बरामई में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा विशाल हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन अब ग्रामीण अंचल में भी पहुँच चुका है। लगातार चार वर्षों से नगर में प्रत्येक सप्ताह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ होने वाला यह आयोजन पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में संपन्न हुआ।
इस क्रम में ग्राम बरामई स्थित चामुंडा माता रानी मंदिर पर विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया और पूरा वातावरण हनुमान भक्ति एवं जयकारों से गूंज उठा।
आयोजन के दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सभी पदाधिकारियों का मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। फूलमालाओं, जयकारों और उत्साहपूर्ण नारों से किया गया यह अभिनंदन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण समाज में धार्मिक जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। आयोजन के दौरान माहौल पूर्णतः भक्तिमय और अद्भुत आस्था से परिपूर्ण रहा।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें