सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना सासनी का औचक निरीक्षण , संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

हाथरस। 

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना सासनी  का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर  योगेन्द्र कृष्ण नारायण एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, मिशन शक्ति केन्द्र, थाना परिसर आदि का भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित को समुचित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया । 

पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी तथा रजिस्टरों को अध्याविधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।  पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सासनी  व मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा सीसीटीएनएस कक्ष निरीक्षण के दौरान उपकरणों की समुचित साफ-सफाई व कक्ष में पर्दा लगवाने हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात थाना परिसर निरीक्षण के दौरान भवनों की स्थिति देखी व उचित साफ-सफाई, बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये ।

 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना परिसर भ्रमण के दौरान माल मुकदमाती के सही रख-रखाव हेतु तथा लावारिस वाहनो की नीलामी, MV ACT में सीज वाहनों के मालिकों से सम्पर्क कर जल्द से जल्द निस्तारित कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति फेज – 5.0 अभियान के तहत थाना सासनी  के मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारणव समाधान करने करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने तथा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे सतर्क दृष्टि रखने हेतु एवं मन्दिर, मार्केट व भीड़-भाड़, वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों व एन्टी रोमियो टीम की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक सासनी  को दिए गए ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...