राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर की विभिन्न मोहल्लों से शताब्दी वर्ष के पावन पर्व पर कस्बे में पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम में गणवेश धारी स्वयंसेवकों को चंदन तिलक लगाया गया और कस्बे में पथ संचलन किया। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर हसायन रोड से शुरू होते हुए मोहल्ला गढ़,ललित गेट,पथवारी गेट,मुख्य बाजार,मोहल्ला कटरा, जलेसरी गेट से होकर सरस्वती विद्या मंदिर पर समापन हुआ। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और घोष के साथ पथ संचलन को निकाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सह कार्यवाह डॉ प्रदीप कुमार गर्ग ने कहा कि संघ की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा में समाज में विचार और साधना का योगदान दिया है। उन्होंने सभी को सर्व हिंदू समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने और राष्ट्रीय भक्ति के भाव को अपने हृदय में लेकर संस्कारित समाज का निर्माण करने का संदेश दिया और जात-पात का भेदभाव समाप्त कर समाज संघमय होने की ओर अग्रसर है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील भी की।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें