सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली, रास्ते में रैली रोकने पर सपा नेता सुमंत किशोर सिंह से पुलिस की नौंकझोंक, सपा नेताओं ने दिया उप जिलाधिकारी को ज्ञापन

पुरदिलनगर। 

सोमवार को कस्बा में जलेसर रोड स्थित बिजली घर के पास से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व  छात्र संघ अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पति ठाकुर सुमंत किशोर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, खाद की कमी, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं किसानों की समस्याओं को लेकर साइकिल रैली निकाली। रैली में अलीगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रक्षपाल सिंह तथा हाथरस जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद थे। रैली जैसे ही अंबेडकर तिराहे के पास पहुंची तो प्रशासन ने रैली को आगे नहीं बढ़ने दिया जबकि सपा नेता तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देना चाहते थे। रैली निकालने को लेकर सपाइयों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई लेकिन पुलिस ने साइकिल रैली नहीं निकालने दी। अंबेडकर तिराहे पर ही उप जिलाधिकारी को सपा नेताओं द्वारा ज्ञापन दिया गया। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जलेसर रोड पर बिजली घर के पास सुबह से ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। यहां से  झंडा , बैनर एवं पोस्टर के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए साइकिल रैली की शुरुआत की गई। जैसे ही साइकिल रैली अंबेडकर तिराहे पर पहुंची तो वहां मौजूद कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने सुमंत किशोर सिंह को रोक लिया। सुमंत किशोर सिंह एवं अलीगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रक्षपाल सिंह तथा हाथरस जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने पुलिस से तहसील तक साइकिल रैली जाने देने के लिए आग्रह किया लेकिन पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं मानी और अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुला लिया गया।  नोंकझोंक के बाद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान को सपा नेता सुमंत किशोर सिंह, अलीगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रक्षपाल सिंह एवं हाथरस जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा  ने महंगाई तथा किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सोंपा। डॉ रक्षपाल सिंह ने इससे पहले ज्ञापन को पढ़कर सुनाया। 

ठाकुर सुमंत किशोर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर पेट्रोल-डीजल तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान खाद और अन्य कृषि संसाधनों की कमी से परेशान हैं, जबकि युवा रोजगार के अभाव में भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनसामान्य और किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी परेशानी बनी हुई है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

 इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नुशरत अली, जिला सचिव छात्र  सभा शहबाज, अन्य सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


पुरदिलनगर  रिपोर्टर बॉबी जाकेटिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...