सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल को पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान व कर्मयोग सेवा संघ ने दिया समर्थन

सिकंदराराऊ।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निबंधन (रजिस्ट्री) विभाग के कार्यों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं टाइपिस्टों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शनिवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा।

पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं टाइपिस्टों की मांगें न्यायोचित हैं। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें एक संयुक्त ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने आश्वासन दिया कि आंदोलनकारियों की मांगों एवं समस्याओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा संबंधित मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

वहीं कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेक शील राघव ने भी आंदोलन को समर्थन प्रदान करते हुए कहा कि निबंधन विभाग वर्षों से जनता को सेवाएं प्रदान करता आ रहा है और इससे जुड़े हजारों लोग अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि निजीकरण का निर्णय रोजगार, पारदर्शिता एवं जनहित के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

धरने की अध्यक्षता दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.के. चौहान (शोला) ने की तथा संचालन रंजीत पौरुष एडवोकेट द्वारा किया गया। 

वक्ताओं ने सरकार से निजीकरण संबंधी प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने एवं सभी संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर समाधान निकालने की मांग की।

 अध्यक्ष डी.के. चौहान (शोला) ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ही निजीकरण संबंधी प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो सोमवार से आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चरण में जिला एवं प्रदेश स्तर पर आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण से अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं टाइपिस्टों के समक्ष बेरोजगारी का संकट उत्पन्न हो सकता है। साथ ही आम नागरिकों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों में अतिरिक्त शुल्क, दलाली एवं अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सरकार को जनहित में इस प्रस्ताव को तत्काल वापस लेना चाहिए।

धरना-प्रदर्शन के अंत में आंदोलनकारियों ने संकल्प लिया कि जब तक सरकार निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर इसे और अधिक व्यापक एवं निर्णायक बनाया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव राजेश बघेल, गौरी शंकर गुप्ता, इन्द्रपाल सिंह यादव, मुरारी लाल शर्मा, रामकुमार यादव, ब्रजेश यादव, महेंद्र सिंह यादव, विपिन कुमार, महेश चन्द्र अंजाना, उदयवीर सिंह, सलीम कुरैशी, प्रियांशु दरगढ़, दीपेश पाठक, आनन्द कुमार सिंह, अनिल कुमार, गिरीश यादव, अवधेश यादव, अजीत चौहान, समीर यादव, ऋषभ शर्मा, राजेश यादव, महेंद्र पाल सगर, महेंद्र यादव सहित अनेक अधिवक्ता एवं आंदोलनकारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...