सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूमधाम के साथ निकली सिकंदराराऊ में लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

सिकंदराराऊ । 

नगर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यह यात्रा नगर भ्रमण के बाद अलीगढ़ रोड पर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने माता के आदर्शों और उनके जनहित कार्यों को याद किया। अतिथियों ने समारोह का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं माल्यार्पण करके किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ फीता काटकर  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ ललित बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा राकेश बघेल एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष गेंदालाल बघेल द्वारा किया गया। इस मौके पर समाज के मेधावी छात्र छात्राओं एवं वृद्धजनों का सम्मान किया गया। शोभायात्रा के संयोजक डॉ अवधेश बघेल ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। 

शोभायात्रा स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अलीगढ़ रोड  स्थित शिव शक्ति धाम पर संपन्न हुई। इस विशाल शोभा यात्रा में दर्जनों मनमोहक झांकियां लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। 

वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देश के अंदर हजारों मंदिरों का निर्माण कराया तथा हजारों धर्मशाला लाखों कूआं भी बनवाये। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों के इतिहास को भूल जाता है उस समाज का आस्तित्व मिट जाता है । बघेल समाज का गौरवशाली इतिहास है। इस बारे में अपने बच्चों और नई पीढ़ी को जानकारी अवश्य दें और उन्हें जागरूक करें। 

 इस दौरान प्रमुख रूप से संयोजक डॉ अवधेश बघेल, बनी सिंह बघेल, डॉ ललित बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, राकेश बघेल ,मनोज बघेल, विकास देवा वार्ष्णेय, विक्रम पाली,  डॉ संजय सिंह ,नवीन पाल , गेंदालाल बघेल, फतेह सिंह फौजी, राजेश बघेल, प्रबल प्रताप बघेल, नरेश बघेल, देवेंद्र बघेल, कृष्णा बघेल, भगवान सिंह बघेल, आदित्य बघेल, संजू बघेल, रविबाबू बघेल, मोहित बघेल, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, चेतन शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, गिरीश मोहन गुप्ता,  पंकज गुप्ता, हुकम सिंह बघेल, किशनवीर सिंह यादव, डॉ अंशुल सेंगर, रूपेंद्र बघेल, नीरज बघेल आदि मौजूद थे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...