सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एडीएचआर के रक्तदान शिविर में उमड़ा रक्तदानियों का सैलाब

हाथरस। 

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) द्वारा माहौर गेस्ट हाउस, मुरसान गेट, हाथरस में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदानियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ एडीएचआर के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।

शिविर में सुबह से ही रक्तदानियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्तदान करने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में सहायक बनेगा। रक्तदान के बाद सभी रक्तदानी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की खुशी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी।

एडीएचआर के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदानियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) एवं पानी का कैम्पर भेंट कर प्रोत्साहित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की। शिविर में 200 युनिट लक्ष्य पा लिया । सभी ग्रुपों का रक्त एकत्रित हुआ। 

शिविर में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता करते हुए रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देखने को मिला।

राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष  कमल कान्त दोबरावाल, जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, सतेन्द्र यादव, नवीन गुप्ता, अमन बंसल, राजेश वार्ष्णेय, विश्वनाथ आर्य, मुरारी चौधरी, सन्देश चौधरी, मनोज वार्ष्णेय,आयुष अग्रवाल, राहुल टालीवाल ,डा. पीपी सिंह, वासुदेव दोबरावाल, , योगेश वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय हरीश आंधीवाल, आशीष वार्ष्णेय,, टिकू राना, आशीष सेंगर, भानु वार्ष्णेय, संदीप मित्तल , संदीप वार्ष्णेय, केशव लाल अरोरा, राजकुमार अग्रवाल, अजय वार्ष्णेय, बाल रिषी यादव, राहुल यादव,  चेतन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल , सुनीत आर्य,तरूण पंकज, राहुल गुप्ता, कुलीप वशिष्ठ, अमित बंसल, मनोज टालीवाल,उद्धव कृष्ण शर्मा, दीपेश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...