शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल के संस्थापक सदस्य एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्याम स्वरूप चतुर्वेदी को सातवीं पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल के संस्थापक सदस्य एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्याम स्वरूप चतुर्वेदी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता सुभाष चंद्र शर्मा ने की एवं संचालन विनय चतुर्वेदी ने किया।
राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि स्वर्गीय श्याम स्वरूप चतुर्वेदी एक सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने समाज हित में अनेक कार्य किये। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाकर शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने का कार्य किया।
इस अवसर पर रमेश चतुर्वेदी, प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, उत्कर्षवर्ती पाठक, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, युवराज चतुर्वेदी , अनिल उपाध्याय, लोकेंद्र शर्मा, आरके सिंह जादौन ,संजीव गौतम, बृजेश यादव ,महेश यादव, सर्वेश यादव, सुनील यादव , राय सिंह यादव आदि मौजूद थे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें