सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ट्रामा सेंटर का निरीक्षण

सिकंदराराऊ। 

मुख्य चिकित्साधिकारी  डॉ. वेद प्रकाश ने गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके वर्मा मौजूद थे।

 अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमओ ने आरबीएसके टीम द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की, जिसकी स्थिति भी संतोषजनक मिली।

इसके बाद उन्होंने औषधि कक्ष का निरीक्षण किया, जहां फार्मासिस्ट नरोत्तम सिंह उपस्थित मिले। जानकारी दी गई कि आवश्यक दवाओं की सूची (ईडीएल) के अनुसार 243 दवाओं के सापेक्ष 206 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ओआरएस काउंटर न मिलने पर सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल इसे स्थापित करने का निर्देश दिया।

सीएमओ ने नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनबीएसयू) कक्ष का भी निरीक्षण किया और नवजात शिशुओं के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्टाफ नर्स ने बताया कि कक्ष में दो रेडिएंट वार्मर और दो फोटोथेरेपी यूनिट उपलब्ध हैं। उन्होंने प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं को मिलने वाले भोजन और अन्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की, जिस पर कोई शिकायत सामने नहीं आई।

इसके उपरांत ट्रॉमा सेंटर सिकंदराराऊ का निरीक्षण किया गया। यहां आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पवन कुमार और ईएमओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे सेवाओं की समीक्षा की गई। स्टाफ ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन लगभग 80 से 90 एक्स-रे किए जाते हैं।

सीएमओ ने जनरल वार्ड का भी निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से साफ एवं स्वच्छ चादरें बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...