क्षेत्र के गाँव अमौसी में भागवत कथा पंडाल में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजित किया गया जिसके संयोजक उभरते कवि कुमार संभव रहे और अध्यक्षता गाजियाबाद से पधारे वरिष्ठ कवि व आचार्य विश्राम सिंह यादव ने की वहीं संचालन का दायित्व अलीगढ़ से पधारे प्रख्यात ग़ज़लकार जाहिद ख़ान राहत वारसी ने संभाला।
आमंत्रित कविगणों में नरेंद्र शर्मा नरेंद्र , सबरस मुरसानी, मनोज नागर, डॉ मनीषा मनी, सर्जन शीतल, शिवम् कुमार आज़ाद, गीता गीत, पंकज पंडा आदि ने अभी पाठ करके सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में स्वर्गीय कवि गजराज सिंह सरोज को भी याद किया गया।
इस अवसर पर नारद यादव, लक्ष्मीनारायण , राजबहादुर यादव (डीलर), भूरे सिंह नेताजी, महावीर मल्ल, महाराज सिंह मासाब, संजू यादव (पूर्व प्रधान), महेश यादव, जागेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, प्रवेंद्र यादव, रवि यादव, नरेश यादव, आदि अन्य मौजूद अमौसी निवासियों ने पूरे मन से सुना और सभी कवियों के गीत, ग़ज़ल, मुक्तक, छंद आदि की खूब सराहना की।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें