पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानों के हेड मोहर्ररों के साथ मीटिंग कर अभिलेखों के अद्यावधिक एवं मालों के शीघ्र निस्तारण व गिरफ्तारी मीमो, तलाशी मीमो भरे जाने हेतु दिए कड़े निर्देश
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त हेड मोहर्ररों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा हेड मोहर्ररों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए थानों के अभिलेखों के रख-रखाव, अपराध संबंधी रजिस्टरों के अद्यावधिक करने, मालों के निस्तारण एवं अभियुक्तों के गिरफ्तारी मीमो व तलाशी मीमो व अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि थानों में रखे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को समय-समय पर चेक करते हुए पूर्ण रूप से अद्यावधिक रखा जाए, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों में लंबित मालों के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि मालखानों में रखे मालों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराया जाए। न्यायालय से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण की जाए तथा मालों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित मालों के निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के अपराध रजिस्टर, गिरफ्तारी संबंधी अभिलेख, विवेचना से संबंधित दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक रजिस्टरों की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों में प्रविष्टियां स्पष्ट एवं समयानुसार की जाएं तथा अभिलेखों में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी द्वारा तत्काल सुधार कराया जाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी हैड मोहर्रिर को निर्देशित किया कि किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी के समय निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। प्रत्येक आरोपी का तलाशी मेमो एवं गिरफ्तारी मेमो अनिवार्य रूप से तैयार किया जाए तथा गिरफ्तारी की समस्त कार्यवाही नियमानुसार अभिलेखों में अंकित की जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि गिरफ्तारी एवं अन्य पुलिस कार्यवाही में पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी पुलिसकर्मी विधिक प्रावधानों एवं माननीय न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करें। थाने पर आने वाले प्रत्येक प्रकरण की कार्यवाही एवं उससे संबंधित अभिलेखों को गंभीरता से सुरक्षित रखा जाए। मुकदमों, विवेचनाओं, गिरफ्तारी एवं अन्य पुलिस कार्यवाहियों से संबंधित दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से संरक्षित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें