प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महौ, ने अवगत कराया है कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत चिकित्सीय सुविधायें समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उददेश्य से काशीराम कॉलोनी हाथरस में महौ चिकित्सीय टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 72 व्यक्तियों को निःशुल्क उपचार एवं दवा वितरित की गयी, जिसमें 7 महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच, 7 की शुगर एवं बी०पी० की जांच, 3 की एच०आई०वी० की जांच, 3 की हेपेटाईटस बी० की जांच, 3 की सिफलिस की जांच, 4 की मलेरिया की जांच, व 2 व्यक्तियों की डेंगू की जांच की गयी।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें