शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास खण्ड स्तर पर होगा रोजगार शिविरों का आयोजन
जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड स्तर पर रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी हाथरस ने दी।
उन्होंने बताया कि कमाण्डेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में जनपद हाथरस के विभिन्न विकास खण्डों में सुरक्षा कार्यों हेतु अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर प्रशिक्षण उपरांत रोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि विकास खण्डवार शिविरों का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 15 एवं 16 जून 2026 को विकास खण्ड मुरसान, 17 एवं 18 जून 2026 को विकास खण्ड सादाबाद, 19 एवं 20 जून 2026 को विकास खण्ड हसायन, 22 एवं 23 जून 2026 को विकास खण्ड सासनी, 24 एवं 25 जून 2026 को विकास खण्ड सिकन्द्राराऊ, 26 एवं 27 जून 2026 को विकास खण्ड सहपऊ तथा 01 एवं 02 जुलाई 2026 को विकास खण्ड हाथरस के विकास खण्ड कार्यालयों में रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने जनपद के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित विकास खण्ड कार्यालय में आयोजित रोजगार शिविर में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही विकास खण्ड अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों से भी अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकाधिक युवाओं को शिविरों की जानकारी उपलब्ध कराकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
इन शिविरों के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के उपरांत रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी। जनपद के युवाओं के लिए यह रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
अधिक जानकारी के लिए* क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली के भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें-9389949719, 9259084350
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें