कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बंजारा दौलतपुर के पास बुधवार की दोपहर एक अज्ञात युवती का शव बंबा में तैरते हुए देख लोगों में सनसनी मच गई और वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की दोपहर नगला बंजारा दौलतपुर के पास बंबा में कुछ बच्चे नहा रहे थे। तभी बंबा के पानी में उन्होंने एक युवती के शव को तैरते हुए देखा। यह खबर पूरे इलाके में फैल गई । मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाल शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें