केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड हाथरस मुख्यालय पर सभी शासकीय विभागों द्वारा एक विशाल विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।इस प्रदर्शनी में कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, बाल विकास और ग्राम्य विकास सहित सभी प्रमुख विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें सीधे लाभान्वित करना है। कार्यक्रम में मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की नीतियां जन-जन के उत्थान के लिए समर्पित हैं और इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने में मील का पत्थर साबित होते हैं। प्रदर्शनी में आए नागरिकों से यह विशेष अपील की है कि वे स्वयं विभिन्न योजनाओं का लाभ लें और अपने सभी नजदीकी रिश्तेदारों, मित्रों तथा ग्रामीणों को भी इसके बारे में बताएं। मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) संबंधी परामर्श और विभिन्न पेंशन योजनाओं के आवेदनों की जांच व सुधार की त्वरित सुविधा दी जा रही है। प्रशासन ने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस प्रदर्शनी का लाभ उठाएं। इस प्रदर्शनी में कई महिलाओं के खून की जांच की गई और खून कमी पाए जाने पर उनको उचित परामर्श दिया गया तथा आयरन सुक्रोज लगाने के निर्देश दिए।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें