केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने हेतु मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें