सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंडलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं, विभागीय स्टालों का किया निरीक्षण

हाथरस । 

तहसील सासनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ श्रीमती संगीता सिंह़ ने जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

मंडलायुक्त ने तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल का भी अवलोकन किया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा मिलेट्स (श्रीअन्न) से तैयार खाद्य पदार्थों का स्वाद लेकर उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मिलेट्स पोषण सुरक्षा के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जनसुनवाई के मौके पर मंडलायुक्त महोदया ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समाधान पारदर्शी, संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, जिससे जनता को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण से अधिक महत्वपूर्ण उनका गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान है। यदि किसी शिकायत की पुनरावृत्ति होती है तो ऐसे निस्तारण का कोई विशेष महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को समस्याओं का स्थायी समाधान भी प्राप्त हो सके और शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और उससे संबंधित बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, तो शिकायतकर्ता को स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए कि उक्त प्रकरण का अंतिम निस्तारण न्यायालय स्तर पर ही संभव है। इससे अनावश्यक भ्रम एवं शिकायतों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों को पट्टे आवंटित किए गए हैं तथा जिनके नाम खतौनी में दर्ज हैं, ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए संबंधित लाभार्थियों को वास्तविक कब्जा दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को उनके अधिकारों से वंचित न होने दिया जाए तथा राजस्व विभाग ऐसे मामलों का विशेष अभियान चलाकर निस्तारण करे। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि किसी योजना अथवा आवेदन की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है तो संबंधित आवेदक को इसकी जानकारी समय रहते उपलब्ध कराई जाए, जिससे उसे अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उसकी समस्या का यथाशीघ्र समाधान हो सके।

तहसील समाधान दिवस के समापन पर जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

तहसील समाधान दिवस में सासनी तहसील में कुल 82 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी प्रकार हाथरस तहसील में प्राप्त 53 शिकायतों में से 4, सादाबाद तहसील में प्राप्त 29 शिकायतों में से 2 तथा सिकंद्राराऊ तहसील में प्राप्त 92 शिकायतों में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील समाधान दिवस की मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सासनी,  क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पूर्ति अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, एसओसी चकबंदी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...