सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा

हाथरस । 

 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची दिनांक 30 जून, 2026 तक तैयार किए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों की स्थायी पात्रता सूची निर्धारित समयावधि में तैयार की जानी है। इस कार्य के लिए ग्राम सभाओं की बैठकों का रोस्टर दिनांक 10 जून, 2026 से 24 जून, 2026 तक जारी किया गया है तथा 30 जून, 2026 तक समस्त कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

           जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य की समस्त कार्यवाही कार्यवाही पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की आपत्ति अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवास प्लस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य ऐसे नए एवं छूटे हुए पात्र परिवारों की पहचान करना है, जिन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ प्राप्त नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी दशा में योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए ग्राम स्तर पर व्यापक सत्यापन एवं सावधानीपूर्वक सर्वेक्षण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वेक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ पात्रता के सभी मानकों का पालन किया जाए, ताकि वास्तविक एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके तथा कोई भी पात्र परिवार सूची से छूटने न पाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, एलडीएम, विभिन्न विकास खण्डों के ब्लॉक प्रमुख तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...