देवभूमि उत्तराखंड की मनमोहक छटाओं में आयोजित त्रिदिवसीय साहित्यिक महोत्सव अभिव्यंजना 5.0 साहित्य, सृजन , संवेदना , साधना और शीलता के विराट संगम में उपस्थित रहना बहुत ही गर्व का विषय है। देशभर से आए साहित्यकार और नवांकुर रचनाकार जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी अमिट छाप छोड़ी, इन्हीं में से एक सिकंदराराऊ की प्रतिभाशाली ओज की प्रसिद्ध युवा कवयित्री उन्नति भारद्वाज हैं। उन्नति भारद्वाज ने देश के जाने-माने अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकारों के समक्ष काव्य पाठ किया, और सभी को प्रशंसा के लिए मजबूर कर दिया।
ललित फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम बेहद प्रशंसनीय व सराहनीय था।
कार्यक्रम के संयोजक अमित शर्मा, कुशल कुशलेंद्र और पीयूष मालवीय प्रशंसा के पात्र हैं। उन्नति के काव्य पाठ पर खुश होकर युग कभी डॉ. कुमार विश्वास, ओज के शिखर डॉ. हरिओम पंवार व पद्म श्री डॉ. अशोक चक्रधर जी ने उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर देश के जाने-माने साहित्यकारों की उपस्थिति रही जिसमें शशिकांत यादव, डॉ. प्रवीण शुक्ला, मधु मोहिनी उपाध्याय, आशीष अनल, मनवीर मधुर, सुमनदुबे, कविता तिवारी , जमुना प्रसाद उपाध्याय, अमन अक्षर, सुरेंद्र सार्थक, कमाल आग्नेय आदि साहित्यकार उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें