मुंबई के मीरा रोड (ईस्ट) स्थित शिवार गार्डन में रविवार, 14 जून 2026 को 'ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन' द्वारा एक ऐतिहासिक "सवर्ण महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में देश के प्रमुख सामाजिक संगठन 'राष्ट्रीय विप्र एकता मंच' के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रखर वक्ता पंडित मित्रेश चतुर्वेदी को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं, समाज कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और कुशल नेतृत्व के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न, पगड़ी और पुष्पगुच्छ भेंट कर समाज का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने न केवल संगठन बल्कि पूरे विप्र समाज का मान बढ़ाया है।
समाज की एकजुटता और संस्कृति पर दिया बल
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंडित मित्रेश चतुर्वेदी ने समाज में शिक्षा, नैतिक मूल्य, सनातन संस्कृति और युवाओं में संस्कारों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि समाज के हर उस व्यक्ति का है जो दिन-रात समाज और राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ भाव से लगा हुआ है। हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
"देशभर से जुटे गणमान्य लोग
इस महासम्मेलन में मुंबई सहित देशभर से सवर्ण समाज के प्रबुद्धजन, समाजसेवी, राजनेता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समाज को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक उत्थान की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।
बधाइयों का तांता
पंडित मित्रेश चतुर्वेदी को मुंबई में मिले इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के बाद राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और देशभर के शुभचिंतकों में भारी उत्साह है। समाज के लोगों का कहना है कि श्री चतुर्वेदी को मिला यह सम्मान उनके वर्षों के संघर्ष और निस्वार्थ सेवा का प्रतिफल है, जिसने हम सभी का गौरव बढ़ाया है।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें