जिलाधिकारी ने की थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली मुरसान में जनसमस्याओं की सुनवाई, दिए आवश्यक निर्देश
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कोतवाली मुरसान में फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके पर जांच करने तथा प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस एवं प्रशासन समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशील रवैया अपनाया जाए तथा उन्हें संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय एवं प्रभावी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें