अधिक मास के पावन अवसर पर मोहल्ला हुरमतगंज स्थित एचपी गैस एजेंसी के बराबर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस पुण्य कार्य में अमर बाबू सभासद, सोनू माहेश्वरी, धर्मेंद्र, माधव, सचिन, विशाल एवं आकाश ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए प्रसादी का वितरण किया।
क्षेत्रवासियों ने इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने बताया कि अधिक मास के पावन अवसर पर जनसेवा एवं धर्मकार्य की भावना से इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें