मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए किया स्टॉक का मिलान तथा पोस मशीन से शत प्रतिशत बिक्री करने हेतु दिए निर्देश
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस एवं उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा सादाबाद राया बस स्टैंड, सादाबाद जलेसर रोड़, सादाबाद जलेसर रोड़, मीताई, बुलगढ़ी, बिसाना, लुहेटा , मुरसान आदि क्षेत्रों की विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा पोस मशीन से शत प्रतिशत बिक्री करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर,आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 3 अलीगढ़ प्रभार मय आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें