प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल हाथरस के नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह से मिला। इस अवसर पर स्कूल संचालकों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पगड़ी एवं पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राइवेट स्कूल संचालकों की समस्याओं से अवगत कराया वहीं उन्हें आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन उनका भरपूर सहयोग करेगी।
स्वागत करने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी, किशन सिंह, रामसेवक शर्मा, मनमोहन, बृजेश यादव, आर के जादौन, संजीव गौतम, शंकरपाल सिंह, गोविंद गोपाल शर्मा, हेमंत शर्मा , शीश पाल सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें